बेगूसराय में जेपी नड्डा की चुनावी रैली, कहा- डबल इंजन सरकार से बिहार का तेज विकास

DNB Bharat Desk

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा के पहुंचने के बाद सभी प्रत्याशियों ने एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

उक्त मौके पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे । अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जहां पुनः पूरे लय में दिखे और अपने चिर परिचित अंदाज में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की तो वहीं उन्होंने जय श्री राम एवं हर हर महादेव के नारे भी लगाए। अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और केंद्र के सहयोग से बिहार में विकास की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

बेगूसराय में जेपी नड्डा की चुनावी रैली, कहा- डबल इंजन सरकार से बिहार का तेज विकास 2उन्होंने कहा कि अगर देखा जाए तो केंद्र की सरकार के द्वारा मखाना एवं मुजफ्फरपुर के लीची को जी आई टैग से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय पहचान देने की कोशिश की गई है । तो वहीं बेगूसराय में भी सड़क हाईवे पुल पुलियों के साथ-साथ आईटीआई कॉलेज सहित कई विकास की योजनाओं को चलाया गया है।

बेगूसराय में जेपी नड्डा की चुनावी रैली, कहा- डबल इंजन सरकार से बिहार का तेज विकास 3उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील करने के साथ कहा कि अगर बिहार में पुनः डबल इंजन की सरकार बनती है तो निश्चित रूप से बिहार को विकसित बिहार की श्रेणी में लाने की कोशिश की जाएगी और बाकी बचे कामों को भी तेज रफ्तार से पूरा किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article