बेगूसराय में 10 वर्षीय बच्ची की रेप और हत्या के विरोध में भाकपा माले ने निकाला मार्च, की मांग…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक प्रतिरोध मार्च निकाला गया या प्रतिरोध मार्च माले कार्यालय से निकलकर विभिन्न रास्तों से होता हुआ कैंटीन चौक पहुंचा जहां एक सभा में तब्दील हो गया। होली में जिला सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदों ने बहुत ही क्रूर तरीके से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

- Sponsored Ads-

घटना को लेकर आज हमारी पार्टी भाकपा माले कैंटीन चौक पर प्रतिरोध मार्च निकालकर सभा कर रहा है। हम मांग करते है कि जो बलात्कारी और हत्यारा है वह भाजपा का नेता है। जिसे स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। इस मामले में हम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से यह मांग करते हैं कि इस मामले को स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों की सजा की गारंटी की जाए साथ ही साथ पीड़ित परिवार को ₹2000000 मुआवजा दिया जाए। वही गवाह की सुरक्षा की गारंटी की जाए। इस संबंध में दिवाकर कुमार ने बताया कि भाजपा के गुंडों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है ताकि बिहार और झारखंड की सरकार और स्थिर हो जाए।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article