बंधन बैंक कर्मी से 74 हजार की लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वीरपुर से दबोचा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस पुलिया के पास बंधन बैंक कर्मी से हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में भगवानपुर थाना कांड संख्या 178/25 दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

- Sponsored Ads-

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र विक्रम कुमार को वीरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बंधन बैंक कर्मी से 74 हजार की लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वीरपुर से दबोचा 2उल्लेखनीय है कि गत वर्ष तीन जून को दहिया गांव स्थित बंधन बैंक के आरओ अनिकेत कुमार बगरस गांव से ग्रुप कलेक्शन कर शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान बगरस पुलिया के समीप दिनदहाड़े हथियार दिखाकर अपराधियों ने उनका बैग लूट लिया और मंसूरचक की ओर फरार हो गए थे। लूटे गए बैग में 74,450 रुपये नकद, टैब और मोबाइल फोन शामिल थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article