समस्तीपुर: बोल बम व हर हर महादेव के जय घोष से गूंजा थानेश्वर स्थान मंदिर का शिवालय

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:बोल बम, हर-हर महादेव की जय घोष से सावन की दूसरी सोमवारी पर थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर में 10 से 15 हजार लोगों के जलाभिषेक करने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: बोल बम व हर हर महादेव के जय घोष से गूंजा थानेश्वर स्थान मंदिर का शिवालय 2जिले के इस मंदिर की पौराणिक आस्था रही है। मंदिर को लेकर कई किंवदंती भी प्रचलित है। यह मंदिर जिला मुख्यालय में स्थित है। मुख्यालय में होने के कारण इस मंदिर का एक अलग ही महत्व है। इस मंदिर की भी कई पुरानी किंवदंती हैं।

समस्तीपुर: बोल बम व हर हर महादेव के जय घोष से गूंजा थानेश्वर स्थान मंदिर का शिवालय 3मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही महिला और पुरुष की लंबी लाइन लगी रही। सावन को लेकर मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए नगर पुलिस द्वारा यहां करीब 100 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। मंदिर के गर्भगृह में भी महिला और पुरुष जवान को तैनात किया गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article