सभी ओर हरियाली है गांवों में खुशहाली है, खरीफ महोत्सव प्रचार रथ पहुंचा बरौनी

DNB Bharat

प्रचार रथ के माध्यम से राज्य सरकार एवं जिला स्तर पर चलाए जा रहे आत्मा योजना, उद्यान, जैविक कोरिडोर, मिट्टी जांच, कौशल विकास एवं सुक्ष्म सिंचाई सामुहिक नलकूप सहित अन्य योजनाओं की उपयोगक जानकारी खेतीहर किसानों को दी जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क 
कृषि विभाग का खरीफ महोत्सव 2023-24 पवर  रथ बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचा। प्रचार रथ के माध्यम से सभी ओर हरियाली है गांवों में खुशहाली है। का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

सभी ओर हरियाली है गांवों में खुशहाली है, खरीफ महोत्सव प्रचार रथ पहुंचा बरौनी 2

प्रचार रथ के माध्यम से राज्य सरकार एवं जिला स्तर पर चलाए जा रहे आत्मा योजना, उद्यान, जैविक कोरिडोर, मिट्टी जांच, कौशल विकास एवं सुक्ष्म सिंचाई सामुहिक नलकूप सहित अन्य योजनाओं तथा खेतीहर किसानों को उपयोगी जानकारी प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दिया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं इस अवसर पर प्रखण्ड क़ृषि पदाधिकारी बरौनी विजय कुमार सिंह, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक नंदन कुमार, प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी सह सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार, प्रीति कुमारी ने सभी कृषकों को इन सभी विषयों पर फिल्म चलवाकर तथा अपने अपने संबोधन में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

मौके पर गीता सिंह, मोहीलाल महतों, सीता देवी, दीपक कुमार, बिरजू साह, रिंकु देवी, चिंता देवी, पारो देवी, मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article