दीपावली में  पटाखों एवं प्रदूषण से स्वास्थ संबंधी जोखिम एवं बचाव के संदर्भ में छात्रो को दी गयी जानकारी

DNB Bharat Desk

सुरक्षित शनिवार को मध्य विद्यालय मेहदौली, पालीडीह, अतरुआ,महेशपुर सहित अन्य पस्कूल में दीपावली, पटाखों एवं प्रदूषण से स्वास्थ संबंधी जोखिम एवं बचाव के संदर्भ में जानकारी दिया गया।फोकल शिक्षक द्वारा चेतना सत्र के दौरान  दीपों का त्योहार दीपावली मनाए जाने के दौरान क्या क्या सावधानियां बरतनी है,

- Sponsored Ads-

उससे उत्पन्न जोखिम में क्या प्राथमिक उपचार करना है आदि के बारे में  विस्तार से बताया गया।उन्होंने कहा कि पटाखे से वायु प्रदूषण के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण भी होता है। पटाखों से निकलने वाली धुंए में काफी मात्रा में सल्फर सहित अन्य हानिकारक गैस पाए जाते हैं।इनसे निकलने वाला धुंआ हवा,पानी और मिट्टी को प्रदूषित करता है।पटाखों से निकलने वाली कर्कश आवाज से वायु प्रदूषण होता है।पटाखों में मौजूद तत्वों से सेहत को भी नुकसान पहुंचता है।

पटाखों से उत्पन्न जोखिम से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि अगर पटाखा छोड़ने के दौरान किसी भी व्यक्ति को हाथ या शरीर का अन्य भाग जल जाता है तो तुरंत हाथ को ठंडे पानी में डाल कर रखना चाहिए। मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article