नालंदा में मध्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नालंदा में अवैध शराब कारोबार पर मध्यनिषेध विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में देर रात विभाग की टीम ने सकुनत कला मोहल्ले में छापामारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

- Sponsored Ads-

मध्यनिषेध थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति होम डिलीवरी के जरिए शराब बेच रहे हैं। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से विदेशी शराब की बोतल और मोबाइल बरामद हुए।

नालंदा में मध्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार 2पूछताछ में दोनों ने बताया कि खंडक मोहल्ले स्थित किराए के कमरे में शराब का स्टॉक रखा गया है।छापेमारी दल ने मौके से लगभग 35 लीटर विदेशी शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ मध्यनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article