भगवानपुर प्रखंड विद्यालयों में छात्रों को आपदा व भगदड़ के समय बचाव का सिखाया गया गुर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली,प्रखंड कॉलोनी, अतरुआ सहित अन्य विद्यालयों में बच्चों को मानव जनित आपदा भगदड़ से बचाव की जानकारी दी गई।बच्चों को दशहरा, छठ पर्व, उत्सव मेला आदि में भीड़-भाड़ एवं भगदड़ संबंधी जोखिम एवं बचाव से संबंधित जानकारी दी गई ।

- Sponsored Ads-

फोकल शिक्षक ने बताया कि दशहरा,छठ,मुहर्रम आदि का मेला या जुलूस मे भीड़ होती है। इस भीड़ -भाड़ में भगदड़ होने की संभावना होती है । अगर हम थोड़ी सावधानियां बरतें तो भगदड़ जैसी मानव जनित आपदा से निपटा जा सकता है।भगदड़ के दौरान भीड़ का हिस्सा न बनें।पैरों को मजबूती से जमीन पर टिकाएं रखें। भीड़-भाड़ वाले इलाके में सावधान रहें और अनुशासित तरीके से चले । बेवजह शोर ना मचाएं,अफवाह ना फैलाएं व दूसरों को भी अफवाह फैलाने से रोके ।

भगवानपुर प्रखंड विद्यालयों में छात्रों को आपदा व भगदड़ के समय बचाव का सिखाया गया गुर 2स्थिति सामान्य होने पे घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनकी सहायता करें और घायलों के इर्द गिर्द भीड़ इकट्ठी ना होने दे। पुलिस व राहत कर्मियों को उनके कार्य मे सहयोग करे । मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, रईस उद्दीन,प्रमोद कुमार साह,विश्वनाथ,अवधेश, शिक्षक अमर शंकर,अजनीश,ऋतु,श्वेता,पूनम,शानू,अदिति,प्रिया, सहित बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article