बछवाड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नुक्कर सभा कर केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हमला

DNB Bharat Desk

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के शशि शेखर राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाकर सदस्यता रद्द कराया गया। जो पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नुक्कर सभा आयोजित कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओ का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी कर रहे थे।

बछवाड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नुक्कर सभा कर केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हमला 2नुक्कर सभा का आयोजन रानी एक पंचायत के झमटिया ढ़ाला चौक पर नुक्कर सभा के दौरान प्रतिनिधि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के शशि शेखर राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाकर सदस्यता रद्द कराया गया। जो पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। आज केन्द्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र पर प्रहार किया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार को केन्द्र सरकार के द्वारा डीएनए कह कर अपमानित किया गया,लेकिन केन्द्र सरकार पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नुक्कर सभा कर केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हमला 3वही केन्द्र की सरकार के द्वारा साजिश के तहत श्री गांधी को सदस्यता समाप्त कराया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आरएसएस की कठपुतली है और ईडी, सीबीआई,इनकम टैक्स भाजपा के इशारे पर चलती है।

बछवाड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नुक्कर सभा कर केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हमला 4वही पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी,जगदीश राय उर्फ मुन्ना,दिनेश्वर सहनी,वीरबहादुर राय,रंधीर यादव,सुदर्शन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ जो पार्टी आवाज उठाने की कोशिश करता है उन्हें ईडी, सीबीआई,इनकम टैक्स के द्वारा छापेमारी कर परेशान किया जाता है। वैसे पार्टी के नेताओं पर मुकदमा में फंसाकर जेल में डाल दिया जाता है।

वही कार्यकर्ताओं ने बछवाड़ा बाजार भ्रमण करते हुए स्टेशन चौराहा पर नुक्कर नाटक के बाद चमथा के लिए रवाना हो गये। मौके पर कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article