कैमूर: उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 1125 लीटर शराब की बरामद, चालक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

कैमूर/दिल्ली कोलकाता हाईवे स्थित मोहनिया थाना अंतर्गत उत्पाद चेकपोस्ट से कैमूर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में तहखाना बनाकर छिपाकर यूपी से बिहार लाई जा रही 1125 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया जबकि इस मामले में चालक को भी गिरफ्तार लिया।

- Sponsored Ads-

उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया कि इलेक्शन के मद्य नजर समेकित जांच चौकी मोहनिया पर कड़ी वाहन जांच की जा रही थी।

कैमूर: उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 1125 लीटर शराब की बरामद, चालक गिरफ्तार 2यूपी के तरफ से एक संदिग्ध ट्रक आ रही थी जो पूरी तरह खाली थी जिसे जांच किया गया तो ट्रक के ऊपर छत पर बॉक्स बना हुआ था और केबिन में भी तहखाना बना हुआ था जिसमें छुपा कर 1125 लीटर अंग्रेजी शराब रखी गई थी। शराब को जब्त करते हुए चालक अरुण यादव पिता रामकुंवर निवासी सुरहरपुर मोहम्दाबाद गोहना जिला मऊ यूपी का निवासी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article