समस्तीपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा: नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों में हड़कंप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर शहरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से करवाई शुरू की गई । इस करवाई का उद्देश्य लोगों को होने वाली असुविधाओं को दूर करना है। 

- Sponsored Ads-

इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी के द्वारा पूरे शहर में मूवमेंट किया गया और अतिक्रमण करने वाले दुकानदरों को जुड़वाना किया गया साथ ही उन्हें उल्टीमेटम दिया गया है की वह अपने निर्धारित जगह इसके अलावे अपने दुकान को आगे नहीं बढ़ावे अन्यथा कठोर करवाई हो सकती  है और उनके समान को भी जब्त किए जा सकते हैं।

समस्तीपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा: नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों में हड़कंप 2अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथी ऑटो चालको के द्वारा लगातार सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर भी एक कार्य योजना बनाई जा रही है और सड़क पर लगातार अतिक्रमण करने वाले ऑटो को भी जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी और इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ तालमेंल बैठा कर आगे कार्य किया जाएगा।

Share This Article