आंगनबाड़ी केंद्रों पर समारोह पूर्वक किया गया गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk

विभागीय आदेश के आलोक में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 5 में अवस्थित मोल्ड आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 38 पर सेविकाओं ने समारोह पूर्वक अपने अपने क्षेत्र के प्रथम गर्भवती महिलाओं को बधाई देते हुए गोद भराई कार्य क्रम को किया।

- Sponsored Ads-

आंगनबाड़ी केंद्रों पर समारोह पूर्वक किया गया गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन 2इस दौरान सेविकाओं के द्वारा मौके पर मौजूद गर्भवती महिलाओं को सवाया भोजन, दिन में दो घंटे आराम, स्वास्थ्य जांच, नियमित टीकाकरण, पौष्टिक आहार, घर के लोगों के साथ खुशनुमा व्यवहार, आयरन की गोली सेवन करने, संस्थागत प्रसव,प्रसव पूर्व तैयारी आदि से संबंधित जानकारी को भी दी। मौके पर अलका कुमारी,नितु जयश्यवाल, रीता कुमारी,सशी कुमारी, मनिषा कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article