बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र के बारों गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बारों गांव के रहने वाले राम अवतार शाह का पुत्र हरे राम शाह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक हरेराम शाह बारों सिवालाघाट पर अपना किराना दुकान चलते थे। इस दौरान परिजनों बताया है कि हरे राम शाह को शौच लगा और शौच करने के लिए गंगा घाट किनारे गए। तभी अचानक उनका पैर फिसल गय।जिससे गंगा नदी के पानी में डूब गए। लोगों ने डूबता देख बचने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं पाया। और गंगा नदी के पानी में डूबने से हरेराम शाह की दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2हालांकि मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी के पानी से हरेराम शाह का शव को बरामद किया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने गढहारा थाना पुलिस को दी। मौके पर गढ़हारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article