बेगूसराय के नयानगर दुलारपुर में फलदायनी हैं माता दुर्गा, लोगों की पूरी करती है मुरादें

DNB Bharat Desk


बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघड़ा प्रखंड के नयानगर दुलारपुर में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह शाम दुर्गा पाठ एवं कथावाचन से पूरा इलाका गुंजायमान रहता है। माता दुर्गा की भक्ति को लेकर ग्रामीणों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। नयानगर दुलारपुर में दुर्गा मेला का बहुत पुराना इतिहास है। बूढ़े बुजुर्गों का कहना है कि दशकों वर्ष पूर्व जब यहाँ के लोगों का निवास दियारा में था तो उस समय भी वहाँ भव्य दुर्गा मेला का आयोजन हुआ करता था।

- Sponsored Ads-

गंगा कटाव के कारण कटाव से विस्थापित होकर लोग दियारा से वर्त्तमान जगह में आकर बस गये। कुछ वर्षों बाद पुनः ग्रामीणों ने यहाँ दुर्गा मेला का आयोजन करना प्रारंभ कर दिया। दियारा से यहाँ आने के बाद प्रथम बार वर्ष 1994 में पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, स्व0 रामनरेश सिंह बाबा, स्व0 मदनमोहन सिंह गाँधी, स्व0 अलखदेव चौधरी, जयकांत चौधरी आदि के नेतृत्व में दुर्गा मेला का भव्य रूप से आयोजन किया गया और तब से लेकर आज तक लगातार 31-32 वर्षों से यहाँ मेला का आयोजन होता आ रहा है।

बेगूसराय के नयानगर दुलारपुर में फलदायनी हैं माता दुर्गा, लोगों की पूरी करती है मुरादें 2आस पास के कई गाँवों के लोग इस मेला को देखने, मन्नते माँगने तथा माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। कहा जाता है कि कई लोगों की मुरादें माता दुर्गा ने पूरी की है जिसको लेकर माता के प्रति लोगों में असीम आस्था है। पूर्व के वर्षों में ग्रामीण सुधीर चौधरी आचार्य बनकर विधि विधान के अनुसार माता का पूजा पाठ करते थे और वर्तमान में अशोक कुमार सिंह इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

बेगूसराय के नयानगर दुलारपुर में फलदायनी हैं माता दुर्गा, लोगों की पूरी करती है मुरादें 3इस बार भी मेला को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। ग्रामीण जयकांत चौधरी, अरूण कुमार सिंह बाबा, सुनील सिंह भाई जी, हरिवंश कुमार, संजय चौधरी, रौशन कुमार आदि लोग मेला को भव्य रूप देने एवं सफल बनाने के लिये तत्पर हैं। मेला स्थल पर भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है तथा मेला क्षेत्र को विभिन्न तरह के लाइटों से सजाया संवारा गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article