संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा द्वारा चलाया गया स्वच्छता जागरुकता अभियान

DNB Bharat Desk

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के प्रबंधन द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम स्वच्छता जागरुकता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया I इसके अंतर्गत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं की अलग-अलग टोली बना कर स्वच्छता जागरुकता अभियान कार्यक्रम रखा गया I जिसके अंतर्गत तेघड़ा अनुमंडल बाजार के सड़क को सफाई करते हुए रास्ते में स्थित मंदिर, मस्जिद एवं सार्वजानिक स्थलों का सफाई कर भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए लोगों से अपील भी किया l

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा – स्वच्छ परिवेश,  स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ माहौल में ही अच्छे चित्त, अच्छे मन और अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना की जा सकती है I और अच्छे स्वास्थ्य से अच्छी शिक्षा और और अच्छे संस्कार की I

वही विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ ने कहा – स्वच्छता में सुधार के माध्यम से ही सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है I बेहतर स्वास्थ्य से बेहतर समाज और बेहतर राष्ट्र की कल्पना कर सकते है I

देश को खुले में शौच से मुक्त करना और हर घर में शौचालय की सुविधा प्रदान करना। गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई और रख-रखाव को बढ़ावा देना I ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुधारना और कूड़ा निपटान के लिए उचित व्यवस्था करना। स्वच्छता के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना। स्वच्छता में सुधार के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकिशोर कुमार, रंजन कुमार, प्रीति प्रिया, राम कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार मिश्रा,  राकेश कुमार, सुरेंद्र कु सिंह, राम पुनीत राय, भारती कुमारी, कंचन कुमारी, प्रेम माधुरी, जे. सी. रॉय, राम कुमार आदि की महती भूमिका रही I

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article