समस्तीपुर: सीएचसी खानपुर मे मुफ्त कैंसर जांच शिविर सह कैंसर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:सवेरा कैंसर हॉस्पिटल एवं एस.बी.आई. फाउंडेशन एवं आर.एस.मेमोरियल कैंसर सोसाइटी, कंकरबाग़, पटना के द्वारा आज दिनांक 25-सितम्बर -2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, खानपुर, समस्तीपुर मे मुफ्त कैंसर जांच शिविर साथ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापाक वरिष्ठ डॉ श्री वी. पी सिंह एवं एडमिन हेड आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: सीएचसी खानपुर मे मुफ्त कैंसर जांच शिविर सह कैंसर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन 2जिसमे कुल आज 50 लोगो का मुफ्त जांच हुआ साथ कैंसर जागरूकता सेमिनार में 160 लोगों ने शामिल हुऐ।जिसमे ब्रेस्ट, मुँह का कैंसर एवं बच्चे दानी कैंसर के जांच प्रमुक्ख थे। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ राणा नितीश कुमार सिंह, प्रखण्ड स्वास्थ्य अधिकारी राकेश रंजन, आर.एस.मेमोरियल कैंसर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रबीश्वर, डॉ काशिफ, स्टाफ नर्स निधि , प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष राज एवं कैंप कॉर्डिनेटर अंकित कुमार मौजूद थे।

समस्तीपुर: सीएचसी खानपुर मे मुफ्त कैंसर जांच शिविर सह कैंसर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन 3अबतक सवेरा कैंसर हॉस्पिटल कंकरबाग़ पटना की तरफ से आपके समस्तीपुर मे कुल 30 हज़ार लोगो का मुफ्त जांच जिसमे 250 से ज्यादा लोगो का मुफ्त इलाज़ हो चुका है, डॉ वी. पी. सिंह जी का संकल्प है की बिहार के हर नागरिक जो कैंसर से ग्रसित है और अगर वो पैसा के आभाव के वजह से बंचित है तो उनका इलाज़ सवेरा कैंसर हॉस्पिटल मुफ्त मे करेंगी सवेरा ने एक मुहिम चलाया है जिसका थीम है सवेरा चला गाँव की ओर जिसके अंतर्गत ये सारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो बिहार सरकार से अधिकृत है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article