बछवाड़ा के रानी गांव में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर डेढ़ लाख का ज्वेलरी समेत नगद लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बीती रात चोरों ने बेगूसराय जिले में एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए सोने चांदी की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी चौक की है। दुकान के मालिक शंभू शाह ने बताया कि वह तेघड़ा के निवासी हैं और बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी चौक पर उनकी सोने चांदी की दुकान है । रोजाना की भांति बीती रात भी दुकान बंद करने के बाद अपने घर चले गए थे ।

बछवाड़ा के रानी गांव में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर डेढ़ लाख का ज्वेलरी समेत नगद लेकर हुआ फरार 2रात्रि तकरीबन 2:00 बजे दुकान मकान मालिक ने मोबाइल के माध्यम से उन्हें सूचना दी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । तत्पश्चात वह जब दुकान पर पहुंचे तो सटर टूटा हुआ पाया एवं दुकान के अंदर रखे लोहे का लॉकर भी टूटा हुआ पाया।लगभग डेढ़ किलो सोने के जेवरात 15000 नगद समेत चांदी एवं अन्य रतन के आभूषणों की चोरी कर ली गई थी ।

बछवाड़ा के रानी गांव में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर डेढ़ लाख का ज्वेलरी समेत नगद लेकर हुआ फरार 3फिलहाल शंभू शाह के द्वारा बछवाड़ा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित रूप से आवेदन दी गई है । बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि बीती रात चोरों के द्वारा चौकीदार के साथ मारपीट के उपरांत चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान जारी है। डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article