सरसों के पौधों की छटाई कर रही सास व पतोहू के साथ किया मारपीट, हुए जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत पंचायत के चकवा गांव में मंगलवार की सुबह अपने खेत में सरसों के पौधों की छटाई कर रही सास व पतोहू के साथ हुई मारपीट की घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. साथ ही अपनी पत्नी व मां को बचाने आये युवक को भी लाठी डंडे से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया गया. तीनों जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में करवाया जा रहा है. जख्मी लोगों में फफौत पंचायत के चकवा गांव स्थित वार्ड नंबर 10 निवासी अखिलेश महतो, उसकी पत्नी पूनम देवी एवं मां सीता देवी शामिल है.

सरसों के पौधों की छटाई कर रही सास व पतोहू के साथ किया मारपीट, हुए जख्मी 2मारपीट की घटना में जख्मी पूनम देवी ने इस मामले की लिखित जानकारी खोदावंदपुर पुलिस को दिया है.पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस को दिये गये आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि मंगलवार की सुबह करीब पौने 9 बजे वह और उसकी सास सीता देवी अपने खेत में लगे सरसों के पौधों की छटाई कर रहे थे. इसी दौरान उसके ग्रामीण गंगा प्रसाद पोदार के पुत्रों दिवाकर पोद्दार, गुंजन पोद्दार व पुत्री शशि देवी तथा बहन अहिल्या देवी, भगिना व नरेश पोद्दार का पुत्र राजन पोद्दार समेत अन्य लोगों ने भद्दी भद्दी गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे, लोहे की रड व ईट के टुकड़े से मारपीट कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दिवाकर पोद्दार एवं गुंजन पोद्दार ने गलत नियत से उसका कपड़ा फाड़कर उसे अर्ध नग्न कर दिया.

सरसों के पौधों की छटाई कर रही सास व पतोहू के साथ किया मारपीट, हुए जख्मी 3आरोपी राजन पोद्दार ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र व 500 रुपया नगद छीन लिया. आरोपी गंगा प्रसाद पोद्दार ने कहा कि यह जमीन मेरा है, वेलोग इस जमीन में फसल लगाने वाला कौन होता है. उन्होंने सभी जख्मी को जान से मारने की धमकी भी दिया है. वहीं दूसरी ओर गंगा प्रसाद पोद्दार ने भी स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर अखिलेश कुमार, अमन कुमार व बबलू कुमार के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट तथा धमकी देने का आरोप लगाया है. स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article