खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय केटेगरी के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल का चयन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

गुवाहाटी में 17 से 21 फरवरी 2024 तक आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की कबड्डी स्पर्धा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय केटेगरी के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल का चयन किया गया है। गुरुवार को तकनीकी पदाधिकारी श्याम नन्दन सिंह पन्ना लाल गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए।

- Sponsored Ads-

विदित हो की इससे पूर्व भी इन्होंने भुवनेश्वर,पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सफल संचालन कर चुके हैं। वहीं इनके चयन पर जिला कबड्डी संघ के संरक्षक पूर्व मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय जन जन पार्टी डा सोनू शंकर, एमएलसी सर्वेश कुमार, पूर्व एमएलसी भुमीपाल राय, मुख्य पार्षद बबीता देवी, भुमि सुधार उपसमाहर्ता सुजीत सुमन, कार्यपालक पदाधिकारी नप बीहट प्रथमा पुषपांकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, अशोक कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, सचिव जिला कबड्डी संघ सरोज कुमार उर्फ घंटी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार,अध्यक्ष पत्रकार संघ बरौनी

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय केटेगरी के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल का चयन 2बीपीन राज़, डॉ कुन्दन कुमार, आकाशगंगा सचिव गणेश गौरव, निदेशक मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट अशोक कुमार पासवान, निदेशक ज्ञान भारती स्कूल बीहट अशोक कुमार, पूर्व सरपंच अमित कुमार, श्यामनंदन सिंह कम्पनी प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक आत्मा बछवाड़ा ज्ञानेश्वर कुमार, स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार बिपीन कुमार सिंह, प्रवीण प्रियदर्शी, मुकेश कुमार झा, ए के संजीत, राहत रंजन, धर्मवीर कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों और सुभेक्षुओं ने बधाई दिया। तथा ईश्वर से उनके मंगल की कामना किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article