खगड़िया में शिव चर्चा के दौरान महिला भक्त की हृदयगति रूकने से हुई मौत

DNB Bharat

खगड़िया जिला के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयाचक गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में आयोजित शिव चर्चा आयोजन के आखिरी क्षण जयकारा लगा रहे एक महिला शिव भक्त की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored Ads-

वहीं मृत महिला व शिव भक्त की पहचान कन्हैया चक गांव निवासी सुबास मंडल की 45 वर्षिया पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। घटनाक्रम के उपरांत स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत महिला शिव भक्त की प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया। जहां मौजुद चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक परिजन भतीजा सिकंदर मंडल और पुत्र मनीष कुमार आदि ने बताया कि मृतका शिव चर्चा में जाया करती थी, वहीं आयोजित शिव चर्चा के आखिरी क्षण में जयकारा लगाने के दौरान ही अचानक जमीन पर गिर पड़ी और मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के कहासुनी के बाद सीएचसी परबत्ता लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article