अनियंत्रित मारुति कार ने चार लोगों को रौंदा, दो व्यक्ति के मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

 

चालक गिरफ्तार मारुति कार जब्त, अक्रोषितो ने किया सड़क जाम,नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मलावा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलामा गांव के पास से आ रही है। जहां एक अनियंत्रित मारुति ने कुल चार लोगों को रौंद दिया है। जिसमें दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो अन्य महिला सहित बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गया है।

- Sponsored Ads-

अनियंत्रित मारुति कार ने चार लोगों को रौंदा, दो व्यक्ति के मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 2जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया की मारुति सवार सरमेरा की ओर से बिहारशरीफ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में जा घुस गयी। जहां चार लोगों रौंद दिया है। जिसमें सिकंदर ढाड़ी वाल्मीकि ढाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

अनियंत्रित मारुति कार ने चार लोगों को रौंदा, दो व्यक्ति के मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 3जबकि वीणा देवी व उसका 4 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। इधर घटना के बाद पुलिस मारुति को जप्त कर लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना से गुस्साए आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग को घंटो जाम रखा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article