बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा वार्ड 5 की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा वार्ड 5 की है । मृतक महिला की पहचान फतेहा कलाली निवासी सत्यनारायण मंडल की पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत 2परिजनों ने बताया कि आज गीता देवी बैंक से पैसा निकालने के लिए फतेहा स्थित यूको बैंक की शाखा में जा रही थी उसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत 3घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। फिलहाल स्थानीय लोगों ने मृतक महिला के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है, पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article