समस्तीपुर में गणपति पूजनोत्सव का हुआ आयोजन, स्थानीय सांसद व विधायक समेत विधान पार्षद ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर में श्री श्री 108 गणपति पूजनोत्सव के द्वारा आयोजित गणेश पूजा समारोह का उद्घाटन स्थानीय सासंद शांभवी, स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा विधान पार्षद डाo तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया l

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में गणपति पूजनोत्सव का हुआ आयोजन, स्थानीय सांसद व विधायक समेत विधान पार्षद ने किया उद्घाटन 2सांसद शांभवी ने कहा कि इस तरह के भक्ति कार्यक्रम से दिल को सुकून मिलता है। ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बार-बार होना चाहिए। स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि देश में पर्व एवं त्यौहार से समाज में सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलता है l

समस्तीपुर में गणपति पूजनोत्सव का हुआ आयोजन, स्थानीय सांसद व विधायक समेत विधान पार्षद ने किया उद्घाटन 3मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद विकास कुमार चौधरी, नगर पार्षद प्रतिनिधि रवि कुमार गुप्ता, पूर्व नगर पार्षद प्रदीप साह शिवे, पूर्व नगर पार्षद मनोज जयसवाल, समाजसेवी प्रमोद पंडित, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, समाजसेवी गुड्डू कुमार, मनोज कुमार राय, संदीप सरकार, सुरेश साह, मुन्ना कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article