पुर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान को लेकर लगी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध झमटिया एवं सिमरिया गंगा घाट पर भादो मास की पुर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि गंगा के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद खतरा भी बढ़ गया है और प्रशासन के द्वारा कोई खास व्यवस्था नहीं रहने से श्रद्धालुओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।

- Sponsored Ads-

पुर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान को लेकर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ 2गौरतलब है कि आज भादो के पूर्णिमा के साथ ही आज से पितृपक्ष भी शुरू हो रही है और पितृ पक्ष को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचते हैं एवं अपने पूर्वजों को जल अर्पित करते हैं । साथ ही साथ भगवान की भी पूजा अर्चना करते हैं।

पुर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान को लेकर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ 3मान्यता के अनुसार आज अगस्त मुनि को जल अर्पण किया जाता है एवं आज के बाद 15 दिनों तक लोग अपने पूर्वजों को जल अर्पित कर पुण्य लाभ लेते हैं । स्थानीय पुजारी ने बताया कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का अपना खास महत्व होता है और इस दिन लोग पूजा अर्चना कर पुण्य प्राप्त करते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article