लालू यादव भाजपा को चोर कह रहे हैं, जबकि भ्रष्टाचार एवं चोरी के केस में ही वह स्वयं आरोपित है – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के संसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर  खड़गे एवं राहुल गांधी को आरे हाथों लेते हुए जुबानी हमला किया है तो वहीं लालू यादव एवं तेजस्वी यादव को भी खूब कड़ी खोटी सुनाई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी एवं खड़गे साहब ने कर्नाटक छत्तीसगढ़ समेत कई जगहों पर गलत फॉर्म भरवा कर और मतदान करवाया आज वैसे ही कृत्य बेगूसराय में भी राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है और माय-बहीन योजना के नाम पर फार्म भरवाई जा रही है। जबकि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।

- Sponsored Ads-

इसको लेकर जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी एवं लालू यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि आज लालू यादव भाजपा को चोर कह रहे हैं। जबकि भ्रष्टाचार एवं चोरी के केस में ही वह स्वयं आरोपित है तथा सजायाफ़्ता है । उन्होंने कहा कि आज जितने भी लोगों के नाम काटे गए हैं और विपक्ष के द्वारा हाय तौबा किया जा रहा है सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जब हलफनामा मांगा गया तो आज तक इन्होंने ऐसा कोई भी सबूत पेश नहीं किया जिसमें की सही लोगों का नाम काटा गया इसका कोई सबूत पेश नहीं कर पाए ।

लालू यादव भाजपा को चोर कह रहे हैं, जबकि भ्रष्टाचार एवं चोरी के केस में ही वह स्वयं आरोपित है - गिरिराज सिंह 2यह लोग सिर्फ रोहांगिया और मुसलमान के वोट बैंक के खातिर काम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उन्होंने गोपालगंज के मामले में कहा कि आज गोपालगंज में एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां जाती और धर्म पूछ कर एक खास समुदाय के द्वारा हिंदू की पिटाई की गई। मैं कहना चाहूंगा कि जब अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव गोपालगंज पहुंचे तो संवेदना व्यक्त करके दिखाएं । हिंदुओं के समर्थन में उनके मुंह से एक लफ्ज नहीं निकलेगी ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article