राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार पर बोला हमला, कहा – बिहार में अपराध और घोटाले चरम पर हैं, सरकार जनता को गुमराह कर रही है

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल मंडल आज एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। उनके आगमन पर आरजेडी नेता राजदीप उर्फ मुकुल सरदार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अपराध और घोटाले चरम पर हैं। सरकार जनता को गुमराह कर रही है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार पर बोला हमला, कहा - बिहार में अपराध और घोटाले चरम पर हैं, सरकार जनता को गुमराह कर रही है 2आने वाले चुनाव को लेकर जनता अब जागरूक हो रही है। विशेष पुनरीक्षण अभियान के नाम पर 65 लाख से ज़्यादा वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।यह सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है। प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेता बार-बार बिहार आकर प्रशासन पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मांगीलाल मंडल ने कहा की प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बिहार आकर केवल आरोप लगाते हैं।लेकिन जनता सब समझ चुकी है।आने वाले समय में यह सरकार उखड़ जाएगी। मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। लेकिन सरकार उन्हें छिपाने का प्रयास कर रही है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार पर बोला हमला, कहा - बिहार में अपराध और घोटाले चरम पर हैं, सरकार जनता को गुमराह कर रही है 3साथ ही उन्होंने कहा कि आज बिहार में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं।इस दौरान मांगीलाल मंडल ने कहा की लालू यादव के शासन में गरीबों का काम बिना डर के होता था।लेकिन आज गरीब गुरबा दिनदहाड़े मारे जा रहे हैं। बिहार में जंगलराज की स्थिति पैदा हो गई है।आरजेडी नेता का यह बयान आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर सकता है।

Share This Article