डीएनबी भारत डेस्क
मतदाता सूची पुनरीक्षण में हो रही घोर अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी 9 जुलाई को बिहार बंद और चक्का जाम का आह्वान किया है। राजद नेत्री आयशा फातिमा ने भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक बताया है।

बिहार बंद की पूर्व संध्या पर बिहारशरीफ के देवीसराय चौक से महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एक मसाल जुलूस निकाला गया।जुलूस में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं, जिससे लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भावना को ठेस पहुंच रही है।
राजद नेत्री आयशा फातिमा ने कहा कि अगर यह पुनरीक्षण कार्य लोकसभा चुनाव के समय होता तो ज्यादा बेहतर और सुनिश्चित होता। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया के कारण कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से वंचित हो सकते हैं, जिससे उनके मतदान अधिकार पर ग्रहण लग जाएगा।
डीएनबी भारत डेस्क