सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, खुद लड़ेंगे चुनाव, कहा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

एके 47 मामले में कोर्ट से बरी हो कर जेल से बाहर आने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह लगातार क्षेत्र में घूम कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। आज अनंत सिंह अचानक पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह ने साफ कर दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मैदान में उतरेंगे।

- Sponsored Ads-

वर्तमान में उनकी पत्नी नीलम देवी एनडीए की विधायक हैं। उन्होंने सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार 2025 में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। सीएम से मुलाकात के बारे में बताते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की समस्या के बारे में बात करने के लिए सीएम नीतीश कुमार मुलाकात करने आये थे।

मुलाकात के बाद सीएम ने आश्वासन दिया है कि जनता के पक्ष में सभी काम किया जाएगा। बता दें कि नीतीश सरकार में ही अनंत सिंह एके 47 मामले में जेल गए थे और फिर नीतीश सरकार में ही पैरोल पर बाहर आए और अब मामले में बड़ी हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद यह अनंत सिंह की सीएम नीतीश से पहली मुलाकात है। माना जा रहा है कि अनंत सिंह और सीएम नीतीश के बीच की तनातनी अब खत्म हो रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article