मोकामा विधानसभा सीट पर राजद से नीलम देवी जीती, गोपालगंज में अभी….

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के बाद एक सीट मोकामा सीट की गिनती समाप्त हो गई है। मोकामा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को करीब 17 हजार वोटों से हराकर मोकामा की नई विधायक बन गई हैं। नीलम देवी ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाई और हरेक राउंड में वोटों का अंतर बढ़ता ही चला गया। आठवीं राउंड में नीलम देवी भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी से करीब साढ़े दस हजार से भी अधिक वोट से आगे निकल गई। 21वें राउंड में वोटों की गिनती खत्म हुई और नीलम देवी करीब 17 हजार वोट से विजई हुई।

- Sponsored Ads-

उधर दूसरी तरफ गोपालगंज सीट पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। हालांकि वोटों का अंतर महज 3 हजार के करीब ही है। गोपालगंज में 17 राउंड की गिनती के बाद भाजपा की कुसुम देवी को 51049 वोट मिले हैं तो राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 48869। अब देखना दिलचस्प है कि गोपालगंज सीट पर जीत का सेहरा किसके सर सजता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article