कैमुर: अपराधियों ने रामा रानी होटल मालिक के घर के बाहर की फायरिंग,भाई पर भी चलाई गोली, बाल बाल बचे

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर जिले के मोहनिया से आ रही है जहां अपराधियों ने रामा रानी होटल के मालिक के घर के बाहर फायरिंग की और उनके भाई को जान से मारने की नीयत से भी गोली मारी बाल बाल बचे,घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ा मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात।

कैमुर: अपराधियों ने रामा रानी होटल मालिक के घर के बाहर की फायरिंग,भाई पर भी चलाई गोली, बाल बाल बचे 2शुक्रवार की दोपहर 3:00 की घटना है जहां होटल रामा रानी के मालिक पप्पू सिंह के घर के बाहर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की वही पप्पू सिंह के भाई के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली भी मारी हालांकि इस दौरान बाल बाल बच गए बाहर खड़ी गाड़ी जिस पर बीजेपी का झंडा लगा था गाड़ी का कांच भी तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर थाना अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे, जैसे इस घटना की सूचना कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला को मिली तत्काल घटनास्थल पर एसपी भी पहुंच गए।

कैमुर: अपराधियों ने रामा रानी होटल मालिक के घर के बाहर की फायरिंग,भाई पर भी चलाई गोली, बाल बाल बचे 3मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहनिया स्थित राम रानी होटल के मालिक पप्पू सिंह के घर के सामने में एक विनय कुमार है इसी मोहल्ले का और तीन चार अज्ञात के द्वारा उनके भाई पर फायरिंग किया गया है खड़ी वाहन के ऊपर प्रहार कर उसका कांच तोड़ दिया गया,पप्पू सिंह के बेटे हैं उन्हीं का दोस्ती था विनय के साथ पूर्व का ही कुछ मामला है उसी को लेकर या घटना हुई है,सीसीटीवी फुटेज का सत्यापन किया जा रहा है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article