बेगूसराय में छेड़खानी विरोध करने पर छात्रा को दो युवक ने किया पिटाई, छात्र ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय की पुलिस चाहे अपराध नियंत्रण के लाभ लाख दावे कर ले लेकिन अपराधियों एवं मनचलो के हौसले इतने बुलंद है कि अब उनके भय से छात्राएं कालेज तक जाने से कतरा रहे हैं । ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर मोहल्ले से सामने आई है । जहां दो युवकों के द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़ खानी की घटना को अंजाम दिया गया।

- Sponsored Ads-

पीड़ित छात्रा ने गांव के ही रहने वाले अनुराग कुमार एवं अंकुश कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रीत ने बताया कि बीते शाम हुआ कॉलेज से वापस आने के बाद अपनी चाची से मिलने के लिए जा रही थी उसी वक्त सुनसान गली पाकर दोनों लड़कों ने उसे घेर लिया और छेड़खानी करने लगा। जब पीड़िता ने छेड़खानी का विरोध किया तो दोनों लड़कों के द्वारा उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता का आरोप है कि आए दिन इन दोनों लड़कों के द्वारा उसे एवं अन्य लड़कियों के साथ छेड़खानी की जाती है।

बेगूसराय में छेड़खानी विरोध करने पर छात्रा को दो युवक ने किया पिटाई, छात्र ने थाने में लगाई न्याय की गुहार 2आलम यह है कि कॉलेज छूटने के भय से लड़कियां घर में उन दोनों लड़कों की शिकायत नहीं करते। लेकिन जब दोनों लड़कों ने हद की सीमा पार कर दी तब तक हार कर पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। तत्पश्चात परिजनों के द्वारा सिंघौल थाने में दोनों लड़कों के विरुद्ध आवेदन देकर सुरक्षा एवं न्याय के गुहार लगाई गई है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article