समस्तीपुर: एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, चारो बच्चे और मां बिल्कुल है स्वस्थ 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बिहार के समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया. अस्पताल के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। 

समस्तीपुर: एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, चारो बच्चे और मां बिल्कुल है स्वस्थ  2दलसिंहसराय के बाजुदपुर गांव के संतोष सहनी की पत्नी बेबी कुमारी के पहले से ही चार बच्चे थे.अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार 4 बच्चों की स्थिति पर नजर रख रही है. हर घंटे बच्चों की मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार की जा रही है। महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें 2 बेटे और 2 बेटियां शामिल हैं. 

समस्तीपुर: एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, चारो बच्चे और मां बिल्कुल है स्वस्थ  3यह चमत्कारी घटना शहर के बंगाली टोला स्थित एक निजी अस्पताल में देखने को मिली, मां समेत सभी बच्चे स्वस्थ हैं. इस संबंध में डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. इसके लिए उन्हें नियमित रूप से परामर्श के लिए आना होगा। 

समस्तीपुर: एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, चारो बच्चे और मां बिल्कुल है स्वस्थ  4फिलहाल सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं. एक साथ चार बच्चों के जन्म के बाद परिवार वाले भी काफी खुश हैं. आपको बता दें कि महिला के पहले से ही चार बच्चे हैं, जिनमें से तीन बेटियां और एक बेटा है। चारों बच्चे और मां बिल्कुल स्वस्थ हैं. इन चारों बच्चों की देखभाल में पूरा परिवार लगा हुआ है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article