हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस में दो गोतनी के बीच जमकर चली लात घुसे, दोनों गोतनी अपने ही देवर से करना चाहती थी शादी…

DNB Bharat

नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के मलमा गांव इलाके की घटना, स्थानीय पुलिस के पहल पर हुई शादी।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस में उस वक्त अचानक हंगामा मच गया जब दो गोतनी एक ही पुरुष से शादी करने को लेकर आपस में भिड़ गई। शादी करने को लेकर दोनों गोतनी के बीच लात घुसा चलना शुरू हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोग के सहयोग से इस मामले को शांत करने का प्रयास किया गया।

- Sponsored Ads-

हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस में दो गोतनी के बीच जमकर चली लात घुसे, दोनों गोतनी अपने ही देवर से करना चाहती थी शादी... 2

जिसके बाद हिलसा अधिवक्ता संघ के पास स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंझले भाई के पत्नी हेमंती देवी को छोटे भाई हिरेन्द पासवान के साथ शादी कर दी गई। बता दे की हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव का यह मामला है। मलामा गांव निवासी महेंद्र पासवान का पुत्र हिरेन्द पासवान है।

तीन माह पूर्व महेंद्र पासवान के मंझले पुत्र मैनेजर पासवान की बीमारी के कारण मौत हो गई। जिसके बाद मैनेजर पासवान की पत्नी हेमंती देवी विधवा के रूप में रहने लगी। हेमंती देवी के मायके वालों के सहयोग से महेंद्र पासवान के छोटे बेटे हिरेंद्र पासवान से शादी के लिए हिलसा के अधिवक्ता संघ कैंपस में पहुंचे थे।

लेकिन बड़े बेटे की पत्नी मालो देवी भी छोटे देवर से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों गोतनी एक ही पुरुष से शादी करने को लेकर आपस में भिड़ गई और देखते ही देखते भीड़ लग गई। पूरे नाटकीय घटनाक्रम के बाद स्थथानय पुलिस एवं अधिवक्ता संघ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article