शिक्षक की गलत कार्यशैली से अभिभावकों एवं ग्रामीणों में आक्रोश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरियारपुर पश्चिमी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदर बाजार में पदस्थापित शिक्षक मो सयुम की गलत कार्यशैली से अभिभावकों एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र चौधरी ने बीडीओ को पत्र लिखकर इस शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

- Sponsored Ads-

अपने पत्र में श्री चौधरी ने बताया है कि शिक्षक सयुम का घर स्कूल के बगल में स्थित है और इनकी पत्नी वार्ड सदस्या है। इसको लेकर सयुम स्कूल में गलत राजनीति करते हैं और बच्चों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं।

शिक्षक की गलत कार्यशैली से अभिभावकों एवं ग्रामीणों में आक्रोश 2 स्कूल के वातावरण को भी प्रभावित करते हैं। इन्होंने बताया है कि फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर यह शिक्षक बन गए हैं। इनके शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच किए जाने की मांग की गई है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article