एसएनसीयू में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में किया जमकर हंगामा

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थानाक्षेत्र की घटना, पीड़ित परिजन ने लगाया डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ किया हाथापाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एसएनसीयू के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताते चलें कि 9 दिन पहले ही बिहार शरीफ सदर अस्पताल में नवजात ने जन्म लिया था। जन्म लेने के नौवें दिन बाद बुधवार की देर रात अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को काफी तेज बुखार था। तबियत बिगड़ने पर बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में इलाज के लिए परिजनों ले गए।

- Sponsored Ads-

लेकिन वहां गार्ड गेट के बाहर सुरक्षा गार्ड के द्वारा परिजनों को गेट के बाहर ही रोक दिया। परिजनों का आरोप से कि ड्यूटी के वक्त रात में चिकित्सक सोए हुए रहते है। जिसका खामियाजा मरीज और मरीज के परिजनों को भुगतना पड़ता है। रात में भी जब बच्चे की कंडीशन ठीक नहीं थी उसे तेज बुखार भी था। उस वक्त भी डॉक्टर एसएनसीयू के अंदर सो रहे थे।

जिसके कारण बच्चे का वक्त पर उचित इलाज नहीं हो सका और बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को बिना देखे ही बुखार की दवा देने की नसीहत परिजनों को दिया गया। बच्चे की मौत के बाद परिजन भड़क गए और एसएनसीयू के बाहर जमकर हंगामा किया और चिकित्सक के साथ हाथापाई भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचे इसके बाद मामले को शांत कराया गया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article