सावन की दूसरी सोमवारी को बेगूसराय स्थित हरी गिरी धाम में श्रद्धालुओं का लगा तांता

DNB Bharat Desk

सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर मिथिला की शिव नगरी कहीं जाने वाली बेगूसराय स्थित हरी गिरी धाम में श्रद्धालुओं का तांता उमर पड़ा है । दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए गढ़पुरा पहुंच रहे हैं। खासकर सिमरिया एवं झमटीया गंगा घाट से जल लेकर श्रद्धालु हरी गिरी धाम में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करते हैं ।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे एवं जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी ।

सावन की दूसरी सोमवारी को बेगूसराय स्थित हरी गिरी धाम में श्रद्धालुओं का लगा तांता 2

जिससे कि किसी प्रकार के संभावित बलवा से निपटा जा सके। प्रशासन के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु आज हरी गिरी धाम में जलार्पण करेंगे । इसको लेकर बखरी के एसडीओ एवं डीएसपी स्वयं सुबह 3:00 बजे से ही हरी गिरी धाम परिसर में मौजूद रहे एवं श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article