वट सावित्री की पूजा करने गई दर्जनों सुहागन महिलाओं को मधुमक्खी ने काटा, बरगद पेड़ के पास हुई भगदड़

DNB Bharat Desk

 

कई महिलाओं की आभूषण हुए गायब, रहुई के भेंडा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में बट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही बट वृक्ष के नीचे सुहागिनों की भीड़ देखी गई।लोग अपनी पति की लंबी आयु को लेकर बट वृक्ष की पूजा की ताकी उनकी पति की आयु लंबी हो और परिवार में सुख शांति आए। रहुई प्रखंड के भेंडा गांव में एक और पति की रक्षा को लेकर सुहागिन महिला वट सावित्री की पूजा कर रही थी।

- Sponsored Ads-

वट सावित्री की पूजा करने गई दर्जनों सुहागन महिलाओं को मधुमक्खी ने काटा, बरगद पेड़ के पास हुई भगदड़ 2इसी दौरान बट वृक्ष के ऊपर पूर्व से डेरा जमाये मधुमक्खियां ने सुहागिन महिलाओं के ऊपर हमला कर दिया। मधुमक्खियां के झुंड से बट वृक्ष के नीचे पूजा कर रही महिला अपनी रक्षा के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान मधुमक्खियां के झुंड ने तीन दर्जन से अधिक सुहागिन महिलाओं एवं वहां पर मौजूद बच्चों को अपना निशाना बनाया।

वट सावित्री की पूजा करने गई दर्जनों सुहागन महिलाओं को मधुमक्खी ने काटा, बरगद पेड़ के पास हुई भगदड़ 3वहां पर मौजूद सुहागिन महिलाओं ने बताया की पूजा करने के दौरान किसी शरारती बच्चे के द्वारा मधुमक्खी के छत्ते को छेड़ दिया। इसी से मधुमक्खियां का झुंड पूजा कर रही सुहागिन महिलाओं के ऊपर हमला बोल दिया। फिलहाल मधुमक्खियां के आतंक से पूरा गांव काफी सहमा हुआ है। फिलहाल सभी मधुमक्खियां के आतंक से त्रस्त लोगों का इलाज सोनसा गांव के हेल्थ एंड बैलनेस सेंटर में चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article