कैमूर: तालाब में स्नान करने के दौरान तीन बच्ची की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के सकरौली गांव में बकरी चराने के लिए निकली पांच बच्चियां बारिश की आई हल्की फुहार में भीग़ गई। जिसके बाद  नहाने के लिए गांव से पूरब तालाब में चली गई । पांचों बच्चियां नहा रही थी जिसमें तीन बच्ची नहाने के दौरान डूबने लगी। इसके बाद तालाब के किनारे नहा रही दो बच्चियों ने जब उनको डूबते देखा तो चिल्लाते हुए गांव में पहुंचे।

कैमूर: तालाब में स्नान करने के दौरान तीन बच्ची की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम 2शोर मचाया जब तक ग्रामीण दौड़कर आते उन बच्चों को बाहर निकाला जाता तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में चीख पुकार मच गया। मोहनिया पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए शव को सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया। तीनों बच्चियों की पहचान जीतन राम की 11 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी, भोरिक राम की 10 वर्षीय पुत्री महिमा कुमारी और स्वर्गीय सुरेंद्र पासी की 10 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी बताई जा रही है।

कैमूर: तालाब में स्नान करने के दौरान तीन बच्ची की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम 3सकरौली के दिनेश कुमार और कमलेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया बकरी चराने के लिए गांव में पांच बच्चियां निकली हुई थी। तीन बच्ची नहाने के दौरान डूब गई जिससे उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद मोहनिया पुलिस घटनास्थल पर आई थी। पोस्टमार्टम करने के लिए शव को भभुआ भिजवादी है।

कैमूर: तालाब में स्नान करने के दौरान तीन बच्ची की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम 4मोहनिया की जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने बताया सकरौली में नहाने गई तीन बच्चियां डूब कर मर गई है। घटना के बाद मोहनिया पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है ।  लेकिन अंचल अधिकारी को कई बार गांव वाले फोन किए हैं वह फोन रिसीव तक नहीं की जो कि गलत बात है ।

कैमूर: तालाब में स्नान करने के दौरान तीन बच्ची की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम 5मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया तीन बच्चियो की तालाब में डूबने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर गई थी। तीनों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article