स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया प्रचार प्रसार

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट,बेगूसराय के तत्वावधान में नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर – 07 स्थित असुरारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बच्चों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार किया गया ।साथ ही स्वच्छता के प्रति संवेदनशील /जागरूक होने के लिए उन्हें शपथ भी दिलवाई गई ।

- Sponsored Ads-

बच्चों के बीच स्वच्छता से संबंधित क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है ।इन प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान करने वाले बच्चों को गांधी जयंती को प्रशस्ति पत्र और मेडल के साथ सम्मानित भी किया जाना है। उक्त कार्यक्रम लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई ।

स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया प्रचार प्रसार 2इस मौके पर विद्यालय प्रभारी वेणुजा कुमारी, अनिल कुमार राय, कर दारोगा प्रवीण कुमार, स्वच्छता साथी बृजभूषण सहनी,शुभम कुमार, सुरेन्द्र कुमार ठाकुर,गोपाल कुमार,सोनम कुमारी,निशा भारती ,ममता कुमारी,शिव कुमारी और कार्यालय कर्मी नीरज कुमार,संदीप कुमार एवं मो नदीम आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article