विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू सेवन से बचने की दी गई सलाह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को तम्बाकू सेवन से परहेज करने की सलाह दी गई। सागी पंचायत के नारायणपुर गांव में सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ए एनएम ज्योति कुमारी ने किशोर एवं किशोरयों  को तम्बाकू सेवन नहीं  करने की शपथ दिलाई।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने तम्बाकू को कैंसर का जनक बताया और कहा कि तम्बाकू सेवन से कई जानलेवा बीमारियां हो जाती है। इस मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि धूम्रपान करने वाला व्यक्ति न केवल अपने जीवन के लिए बल्कि अपने परिवार व समाज के लिए भी कैंसर का खतरा पैदा करता है। इसलिए जीवन में कभी भी तम्बाकू का सेवन न किया जाय।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू सेवन से बचने की दी गई सलाह 2 कार्यक्रम में यूनिसेफ़ के प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने बताया कि इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाने सम्बन्धी थीम जारी किया है। मौके पर एएनएम वीणा कुमारी, फैमिली प्लानिंग काउंसलर भूषण कुमार, कन्हैया कुमार,अभिषेक कुमार एवं अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article