बछवाड़ा पुलिस ने महुआ शराब बनाते एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, आठ लीटर महुआ शराब बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में होली के नजदीक होने को लेकर ईलाके में शराब के अवैध कारोबार में तेजी आई है। हालाँकि पुलिस की टीम लगातार कारोबारियों की धड पकड़ के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी है।

इसी कड़ी में बछवाड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने आठ लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित के समीप महुआ शराब बनाने की सूचना मिली थीबछवाड़ा पुलिस ने महुआ शराब बनाते एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, आठ लीटर महुआ शराब बरामद 2

- Sponsored Ads-

सूचना के बाद बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर बेगमसराय गांव निवासी स्व रामा मांझी का पुत्र रतन मांझी के घर छापेमारी कर महुआ शराब बनाते गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के पास आठ लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पुछताछ कर न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article