MiB ने बुलाई डिजिटल मीडिया एसआरबी की बैठक, डब्ल्यूजेएआई के सुझाव को सराहा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा नेशनल ब्रॉडकास्टिंग पॉलिसी 2024 लाने के संबंध में नई दिल्ली के शास्त्री भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग पॉलिसी के गठन के लिए मंत्रालय ने देश की डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्म की स्वनियामक इकाईयों (एसआरबी) से सुझाव लिए।

- Sponsored Ads-

बैठक की अध्यक्षता सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने की। बैठक में सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू के साथ ही निदेशक नीरज कुमार और उप निदेशक दीपाली शर्मा भी मौजूद रहीं।

इस दौरान उन्होंने बताया कि ब्रॉडकास्टिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने की अपार संभावनाएं हैं। इस नीति का उद्देश्य है कि प्रसारण के क्षेत्र में भारत वैश्विक लीडर बने और यह नीति आगे पांच वर्षों पर विशेष ध्यान देते हुए 10 वर्षों के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करे।

बैठक में डिजिटल मीडिया के लिए देश के सबसे पहले और बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WJAI) की स्वनियामक इकाई वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (WJSA) का प्रतिनिधत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव आहूजा ने किया। बैठक में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को सलाह दी कि सरकार एक ऐसा नियम बनाए जिसके तहत डिजिटल मीडिया सिर्फ वही लोग शुरू कर सकें या चला सकें जिनके पास इसकी पर्याप्त अर्हता हो या फिर उनका बैकग्राउंड पत्रकारिता के क्षेत्र से रहा हो ताकि पत्रकारिता की प्रतिष्ठा बरक़रार रहे।

उनकी इस सलाह की सूचना प्रसारण मंत्रालय समेत अन्य प्रतिनिधियों भी सराहना की। बैठक में सचिव ने डब्ल्यूजेएआई के अन्य सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना और इसे अमल में लाने का भरोसा दिलाया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article