जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला राजस्व समन्वय समिति की बैठक का हुआ आयोजन

DNB Bharat

 

नीलाम पत्र वाद एवं आंतरिक संसाधन से संबधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

 

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला राजस्व समन्वय समिति की कारगिल विजय भवन बेगूसराय में का हुआ बैठक का आयोजन। बैठक में मुख्य रूप से नीलाम पत्र वाद एवं आंतरिक संसाधन से संबधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने सर्वप्रथम राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों तथा ऑनलाईन दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन, भू-लगान एवं सेस वसूली, आरटीपीएस से प्राप्त आवेदनों की स्थिति, वासगीत पर्चा वितरण से संबंधित मामलों, जमाबंदी, अभियान बसेरा, ऑपरेशन भूमि दखल देहानी, भू-मापी की स्थिति, लोक भूमि अतिक्रमण, माननीय न्यायालय में लंबित वादों आदि से संबंधित मामलों की समीक्षा की तथा सभी अंचलाधिकारियों एवं राजस्व पदाधिकारियों को इन सभी मामलों में लंबित कार्यों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को भविष्य में आयोजित होने वाली राजस्व संबंधी सभी बैठकों में पूरी तैयारी एवं इन सभी बिंदुओं पर अद्यतन प्रतिवेदन के साथ भाग लेने का भी निर्देश दिया। ऑनलाईन दाखिल खारिज से संबंधित मामलों की अंचलवार समीक्षा के क्रम में उन्होंने तेघड़ा, नावकोठी, बेगूसराय, बछवाड़ा, साहेबपुरकमाल एवं गढ़पुरा में लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा निदेशित करते हुए कहा है कि सभी अंचलाधिकारी नियमित रूप से प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान उन्होंने राजस्व कर्मचारियों के कार्यों का भी अनुश्रवण कर उनके कार्यशैली में सुधार करने तथा कार्य में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भू-लगान एवं सेस की वसूली की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने अंचल अंतर्गत बड़ बकायेदारों को चिन्हित करते हुए विशेष अभियान चलाकर वसूली करने का निर्देश दिया गया। परिमार्जन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के संबंध में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने पर अंचलाधिकारी मटिहानी, बछवाड़ा, शाम्हो, भगवानपुर, साहेबपुरकमाल, तेघड़ा एवं बेगूसराय के प्रति खेद प्रकट किया तथा अविलंब लंबित मामलों के संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ऑनलाईन भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र की समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी भगवानपुर, शाम्हो, तेघड़ा, बखरी एवं नावकोठी को लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला राजस्व समन्वय समिति की बैठक का हुआ आयोजन 2

इसी प्रकार, अभियान बसेरा अंतर्गत मटिहानी, बरौनी, मंसूरचक एवं चेरियबरियारपुर अंचल को छोड़कर अन्य में शून्य प्रगति पर खेद प्रकट किया गया। अभियान बसेरा के तहत जिले में लंबित कुल 1084 मामलों तथा ऑपरेशन भूमि दखल-दिहानी अंतर्गत लंबित 504 पर्चाधारियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। भू-मापी से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी अंचाधिकारियों को भू-मापी से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर ससमय आवश्यक कार्रवाई करने तथा भू-मापी का वीडियोग्राफी करवाने का भी निर्देश दिया ताकि आवश्यकतानुसार, भविष्य में इसका साक्ष्य के तौर पर उपयोग हो सके।

बैठक के दौरान माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने सीडब्ल्यूजेसी एमजेसी एवं एलपीए से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेने तथा ससमय प्रतिशपथ दायर करने संबंधी निर्देश दिया। आंतरिक संसाधन से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में विभिन्न निबंधन कार्यालयों, विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों, जिला परिवहन कार्यालय, खान एवं भू-तत्व राष्ट्रीय बचत, सहकारिता विभाग, मतस्य विभाग, माप-तौल विभाग के कार्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान नीलामपत्र वाद से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के निष्पादन में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी नीलाम शाखा को एलडीएम एवं संबधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, प्रभारी पदाधिकारी नीलाम शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article