बेगूसराय में सात सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

DNB Bharat

अतिक्रमण के नाम पर हर हर महादेव चौक से जेल गेट तक उजारे गए बेसहारा दुकानदारों को मुआवजा दिया जाए।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में 7 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले ने सड़कों पर प्रदर्शन किया एवं समाहरणालय के समक्ष नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बेगूसराय के लोहिया नगर रेलवे किनारे बसे 30 महादलित परिवारों को सूजा मौजे में बासगीत पर्चा दिया जाए, वहीं बलिया प्रखंड के मसुदनपुर गांव के भी महादलित पर्चाधारियों को भी पर्चा निर्गत किया जाए।

- Sponsored Ads-

एन एच- 31 किनारे बसे भूमिहीन, मटिहानी प्रखंड के वृंदावन मुसहरी के पंचायतों में गरीब परिवार का सर्वे कराकर बासगीत पर्चा मुहैया कराया जाए। अतिक्रमण के नाम पर हर हर महादेव चौक से जेल गेट तक उजारे गए बेसहारा दुकानदारों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही साथ गरीबों का बिजली बिल माफ कर महंगाई पर रोक लगाई जाए एवं खाद की कालाबाजारी पर भी रोक लगाया जाए। इन सभी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने डीएम रोशन कुशवाहा को ज्ञापन भी सौंपा है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article