आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर खोदावंदपुर में बनाए गए कुल 57 मतदान केंद्र

 

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी 13 मई को चौथे चरण में होने वाले बेगुसराय लोक सभा चुनाव को लेकर खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 57 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें सागी पंचायत में 8,दौलतपुर पंचायत में 6,बाड़ा पंचायत में 6,फफौत पंचायत में 9,बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में 6,बरियारपुर पूर्वी पंचायत में 8, खोदावंदपुर पंचायत में 7 तथा मेघौल पंचायत में 7 मतदान केंद्र शामिल हैं।

प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सागी पंचायत में पंचायत भवन सागी उत्तर भाग,पंचायत भवन सागी दक्षिण भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागी हिंदी पश्चिम भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागी पूरब भाग,उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय नुरुल्लाहपुर पश्चिम भाग,उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय नुरुल्लाहपुर पुरब भाग,उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय नुरुल्लाहपुर उत्तर भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर को बूथ बनाया गया है जबकि दौलतपुर पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर,मध्य विद्यालय बेगमपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर उत्तर भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर दक्षिण भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजा उत्तर भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजा दक्षिण भाग को मतदान केंद्र बनाया गया है।

Midlle News Content

बाड़ा पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही पूरब भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही पश्चिम भाग, पंचायत भवन बाड़ा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ा उत्तर भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ा पूरब भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर को बूथ बनाया गया है। फफौत पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय फफौत हिंदी उत्तर भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय फफौत हिंदी दक्षिण भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय फफौत उर्दू,पंचायत भवन मालपुर उत्तर भाग,पंचायत भवन मालपुर दक्षिण भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या तारा उत्तर भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या तारा दक्षिण भाग, मनोरंजन केंद्र मटिहानी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबा को मतदान केंद्र बनाया गया है।

बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर पूरब भाग,मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर उत्तर भाग, मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर दक्षिण भाग,किसान उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर उत्तर भाग किसान उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर दक्षिण भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेही सहनी टोला को मतदान केंद्र बनाया गया है। बरियारपुर पूर्वी पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगीडीह,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसुराज उत्तर भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसुराज दक्षिण भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर पूर्वी उत्तर भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर पूर्वी दक्षिण भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसी उर्दू उत्तर भाग,उत्क्रमिय मध्य विद्यालय सिरसी उर्दू दक्षिण भाग,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पोखर के समीप सिरसी को मतदान केंद्र बनाया गया है।

खोदावंदपुर पंचायत में मध्य विद्यालय खोदावंदपुर पूरब भाग,मध्य विद्यालय खोदावंदपुर उत्तर भाग,मध्य विद्यालय खोदावंदपुर पश्चिम भाग,मध्य विद्यालय खोदावंदपुर दक्षिण भाग,मध्य विद्यालय खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय उत्तर भाग,मध्य विद्यालय खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय दक्षिण भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसहरी को मतदान केंद्र बनाया गया है। मेघौल पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिदुलिया पूरब भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिदुलिया पश्चिम भाग,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलमल्ला,उच्च विद्यालय मेघौल पश्चिम भाग, उच्च विद्यालय मेघौल पूरब भाग,मध्य विद्यालय मेघौल दक्षिण भाग एवं मध्य विद्यालय मेघौल उत्तर भाग को मतदान केंद्र बनाया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -