इन संविदाकर्मियों को नीतीश सरकार जल्द देगी बड़ा तोहफा, मानदेय दुगुना करने की तैयारी अंतिम चरण में…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पटना: बिहार में  ग्राम कचहरी सचिव को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम कचहरी का मानदेय 6 हजार से बढ़ा कर 12 हजार रुपए किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही तकनीकी सहायक और लेखपाल सह आईटी सहायक के मानदेय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लागू होने से राज्य के करीब 11 हजार ग्राम कचहरी सचिव, तकनीकी सहायक और लेखपाल सह आईटी सहायकों को लाभ मिलेगा। बता दें कि पंचायती राज विभाग ने विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों के वेतन का अध्ययन कराया था। इस दौरान पता चला कि अन्य विभागों के संविदाकर्मियों की तुलना में कचहरी सचिव का मानदेय बहुत कम है।

- Sponsored Ads-

अब पंचायती राज विभाग तैयारी कर रहा है कि जल्द ही ग्राम कचहरी सचिव, तकनीकी सहायक और लेखापाल को मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा दिया जाए। मानदेय बढ़ोतरी के नए प्रावधान को राज्य प्राधिकृत समिति और वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद घोषणा कर दी जायेगी। मामले में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ग्राम कचहरी सचिव के मानदेय को दुगुना किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लोगों को तोहफा दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article