सिंदूर के प्रतीक मां जानकी के इस धरा धाम को सजना ही चाहिए, और इसके लिए बिहार सरकार प्रति बद्ध है – विजय सिन्हा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/भक्ति और शक्ति के सामंजस्य का प्रतीक है सिंदूर। इसलिए सिंदूर के प्रतीक मां जानकी के इस धरा धाम को सजना ही चाहिए। और इसके लिए बिहार सरकार प्रति बद्ध है और इसके साथ ही मिथिला का प्रवेश द्वार सिमरिया धाम का संपूर्ण विकास भी किया जाएगा । इसके अतिरिक्त वर्तमान सरकार वो सभी योजनाओं को करने जा रही है। जिससे संपूर्ण मिथिला और बिहार पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।

- Sponsored Ads-

सिंदूर के प्रतीक मां जानकी के इस धरा धाम को सजना ही चाहिए, और इसके लिए बिहार सरकार प्रति बद्ध है - विजय सिन्हा 2उक्त बातें मंगलवार को सर्वमंगला परिवार सिद्धाश्रम सिमरियाधाम में संगोष्ठी के दूसरे दिवस सत्र का शुभारंभ करते हुए बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा । समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब हमें सनातनी संस्कृति की रक्षा के लिए ॐ शांति के बदले ॐ क्रांति के पाठ प्रयोग करना चाहिए, दुनिया की कोई शक्ति हमारे सनातनी संस्कृति को क्षति नहीं पहुंचा सकता है । जिस तरह से यज्ञ की रक्षा के लिए प्रभु श्रीराम का अवतरण हुआ था उसी तरह हमें असुरी प्रवृत्ति को नाश करने के लिए क्रांति पुत्र बनना होगा। आने वाले समय में दोनों सरकार मिलकर सिमरिया का विकास अनुमान से भी अधिक होगा साथ ही सिमरिया विश्व का विशाल पर्यटन केंद्र बनेगा।

सिंदूर के प्रतीक मां जानकी के इस धरा धाम को सजना ही चाहिए, और इसके लिए बिहार सरकार प्रति बद्ध है - विजय सिन्हा 3इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के कर कमलों से सर्वमंगला विद्यापीठ द्वारा प्रकाशित कुंभ संस्कृति और विघ्न विनाशक स्त्रोत्र संग्रह का लोकार्पण किया गया,आज के सत्र में मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर पाठक, इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ फुलेश्वर सिंह, प्राचार्य डॉ विपिन कुमार झा, डॉ रामकिंकर सिंह, इंजीनियर मनोहर सिंह, प्रो अवधेश झा, ने संगोष्ठी अपने व्याख्यान प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन डॉ घनश्याम झा ने किया। विजय प्रवेश श्याम सहाय तथा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिंह ने किया सत्र के शुभारंभ में स्वामी चिदात्मन जी महाराज एवं रविन्द्र ब्रह्मचारी जी ने सभी सम्मानित अतिथि को मिथिला परंपरा के अनुसार अंग वस्त्र पाग और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉक्टर विजय कुमार झा, मीडिया प्रभारी नीलमणि, प्रो प्रेम, गंगानन्द, सुशील चौधरी, विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, पटेल सिंह ,तरुण कुमार ,आचार्य नारायण झा , दिनेश झा, राजेश झा, रमेश झा, श्याम झा, राम झा, लक्ष्मण झा, पप्पू कुमार ,पप्पू त्यागी एवं निपेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article