नालंदा: बिस्कोमान के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रतिनिधि, जनवरी में होगा चुनाव

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिस्कोमान बिहार-झारखंड के निदेशक मंडल के निर्वाचन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान नालंदा जिले से ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल छह प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए। अस्थावां विधायक सह नालंदा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने इसे सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने वाला कदम बताया। जनवरी 2025 में होने वाले मुख्य चुनाव में ये सभी प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नालंदा: बिस्कोमान के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रतिनिधि, जनवरी में होगा चुनाव 2डॉ. जितेंद्र ने कहा कि यह निर्विरोध निर्वाचन नालंदा में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने आगे कहा कि नालंदा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पैक्सों के उन्नयन और उनकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

नालंदा: बिस्कोमान के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रतिनिधि, जनवरी में होगा चुनाव 3बिस्कोमान का मुख्य चुनाव जनवरी 2025 में आयोजित होगा। नामांकन की प्रक्रिया 6 से 9 जनवरी तक चलेगी, जबकि चुनाव 15 या 16 जनवरी को निर्धारित है। चुनाव फेज-बाय-फेज होंगे, और इसके बाद निदेशक मंडल का गठन किया जाएगा। डॉ. जितेंद्र ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सहकारी आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article