बछवाड़ा पुलिस ने मारपीट मामले के दो आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दो पंचायत के चमथा पटपर गांव में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना पुलिस ने मारपीट मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अजित कुमार ने बताया कि चमथा पटपर गांव निवासी गणेश्वर राम के पुत्र राम बालक राम व अशोक राम को गिरफ्तार किया गया है ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बछवाड़ा थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध अपने ग्रामीण के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज है । काफी दिन से न्यायालय से फरार रहने के कारण उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article