संस्कार और सनातन संस्कृति में सिंन्दुर का अपार महत्व है – डॉ संजय झा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज की पावन उपस्थित में सोमवार को सर्वमंगला आश्रम सिमरिया काली धाम के परिसर में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में विषय – सनातन संस्कृति में सिन्दूर का महत्व के प्रथम दिन संगोष्ठी का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ डॉ संजीत कुमार झा मिथिला विश्वविद्यालय,डॉ नागेंद्र शर्मा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, डॉ अवधेश कुमार झा,अरुण मालपुरी, तथा रविन्द्र ब्रह्मचारी ने संयुक्त रूप से किया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उद्घाटन कर्ता डा संजीत कुमार झा ने कहा कि  सांस्कृतिक विकास की धारा में सनातन संस्कृति व संस्कार में सिन्दूर का बहुत अधिक महत्व है,सिंदूर अनंत अ सीमित शक्ति को प्रदर्शित करने का तथा चिरंतरता का द्योतक है।

उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति एवं संस्कार अनादि एवं सनातन स्वरूप में हमेशा से ही विश्व को मार्ग दर्शन करता रहा है। जिसमे देवी देवताओं के साथ साथ मनुष्य का भी अत्यधिक सम्मान रहा है। उसमें भी नारी एवं नारी के सौभाग्य तत्व सिन्दूर का बहुत बड़ा महत्व है,इसलिए तो कहा गया है शक्ति का बिंब है सिन्दूर, शौर्य का प्रति बिंब है सिन्दूर नारी का सतीत्व है सिन्दूर भारत का अस्तित्व है सिन्दूर,। वहीं इससे पूर्व सर्वमंगला परिवार के द्वारा आगत अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ और पाग भेंट कर सम्मानित किया गया ।तत्पश्चात शोध छात्र अभिजीत कुमार के द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया।

संस्कार और सनातन संस्कृति में सिंन्दुर का अपार महत्व है - डॉ संजय झा 2वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ नागेंद्र शर्मा ने कहा कि सिन्दूर शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। हमारे संस्कृति का एक विशिष्ट उपलब्धि है। वही  अरुण मालपुरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सिन्दूर महिलाओं के संस्कार को सुशोभित करता है। डॉ अवधेश कुमार झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कार में सिंदूर भगवान गणेश के समान सर्वकल्याणकारी एवं मांगलिक है। जिसका हम सबों का सम्मान करना चाहिए।,संगोष्ठी में शोध छात्रा रूबी कुमारी (मगध विश्वविद्यालय ) ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारा भारतीय संस्कृति अपने आप में अनूठा है। सिन्दूर संपूर्णता का प्रतीक है।

इस अवसर पर सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ के सचिव दिनेश सिंह,शिक्षा सचिव डॉ घनश्याम झा,संस्थान के निदेशक डॉ विजय कुमार झा,सचिव सुधीर चौधरी,मीडिया प्रभारी नीलमणि,सह सचिव प्रो प्रेम झा, उप निदेशक विनय झा,राजीव कुमार,सुशील चौधरी,विजय सिंह,अरविंद चौधरी,गंगा नंद, प्रेम तीर्थ , निपेंद्र सिंह,श्रवण कुमार,गुंजन पांडे,श्याम झा,राम झा, लक्ष्मण झा, पप्पू त्यागी, पप्पू कुमार, अनुपम झा,रजनीश कुमार, महानंद झा,आचार्य नारायण झा,दिनेश झा, राजेश झा,रमेश झा, रंजना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article